फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आए युवकों ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Sat, 25 Jul 2015 12:27 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग लड़की की वीरवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने के बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ पीजीआई में हुई मौत के मामले में कई बातें पुलिस के लिए जांच का विषय हैं।
विज्ञापन


जिस परिवार के साथ पीड़ित लड़की के परिजनों का बृहस्पतिवार को विवाद हुआ था उस परिवार के रिश्तेदार युवकों पर ही मृतक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज है, जिसके आरोप में दो युवक जेल की हवा खा रहे है। पड़ोसी परिवार के लड़के राजेश का साला दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी है।

गांव में 20 फरवरी रात को राजेश के ही चचेरे भाई की शादी में आए उसके साले व उसके साथी ने नाबालिग को दुष्कर्म का शिकार बना लिया था। इस मामले में दो युवकों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं तीसरे को पुलिस ने जांच के दौरान बरी कर दिया था जिसके खिलाफ मृतका के मां-बाप व रिश्तेदारों ने लाडवा में जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन


पहले खुश मिजाज थी, बाद में रहने लगी गुमसुम
मृतका 14 साल की थी और दुष्कर्म की घटना से पहले बहुत ही खुशमिजाज लड़की थी। मृतका गांव के ही स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। मृतका की छोटी बहन जो खुद भी मृतका की कक्षा में ही है, का कहना है कि वह पढ़ने-लिखने में हमेशा अपनी कक्षा में अव्वल रही।

दुष्कर्म की एक घटना ने उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। छह माह पहले पड़ोस में एक शादी में आए हुए दो युवकों ने उसे गली से उठाकर दुष्कर्म कर डाला। इस घटना ने उसे पूरी तरह गुमसुम बना दिया। घटना के करीब दो माह तक तो वह बुरी तरह बीमार रही और लंबे समय अस्पताल में उपचाराधीन रही। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी वह पूरी तरह ठीक नही हो पाई और उसने पढ़ाई बीच में ही अधूरी छोड़ दी थी।

गांव में बना तनाव का माहौल
गांव में बृहस्पतिवार को दुष्कर्म से पीड़ित नाबालिग लड़की की आग में झुलसने से हुई मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

लड़की के पड़ोसी परिवार के आठ लोगों पर ही इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित व आरोपी पक्ष एक ही बिरादरी के हैं। मामला दर्ज होने से जहां आरोपी पक्ष गांव से फरार बताए जाते हैं वहीं गांव में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूरा दिन गांव में तनाव बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें