फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं हुई अवैध कब्जा करने के आरोपियों पर कारवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं हुई अवैध कब्जा करने के आरोपियों पर कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
कस्बे में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोपियों पर शनिवार को भी कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पार्षदों और लोगों के विरोध के बाद नपा की टीम को बसस्टैंड के सामने हो अवैध कब्जे को रोकना पड़ा था। शनिवार को नपा की टीम ने इस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इस मामले में नगरपालिका सचिव चुप्पी साधे हुए हैं तो नपा उपाध्यक्ष सहित आधा दर्जन से अधिक पार्षद नपा के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। नपा की चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने कहा कि उन्हें बस स्टैंड के पास खादी आश्रम के सामने की जमीन पर कब्जा करने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने नगरपालिका सचिव को नोटिस देकर मौके पर जाकर जमीन के कागजात की पूरी जांच करने के लिए लिखा था। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिन में तीन बार नपा सचिव हरिओम कंबोज को इस बारे में लिखा जा चुका है। इसके बाद भी शुक्रवार सुबह तक कार्रवाई नहीं की गई थी। उन्होंने नपा की टीम भेज कर निर्माण बंद कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें