फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल निर्यातक के एजेंट द्वारा लेनदारों के खिलाफ शिकायत देने से भडके कच्चे आढती

विज्ञापन
विज्ञापन
चावल निर्यातक के एजेंट ने दी लेनदारों के खिलाफ शिकायत, भड़के कच्चे आढ़ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
अनाजमंडी के आढ़तियों के देनदार निर्यातक शक्तिभोग फूड्स के स्थानीय एजेंट राजकुमार ने मंडी के चार आढ़तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। इससे लाडवा मंडी में माहौल गरमा गया है। अनाजमंडी के आढ़ती इकट्ठे होकर लाडवा थाने पहुंचे और राजकुमार की शिकायत को झूठा बताया। आढ़तियों ने थाना प्रभारी से शिकायत देने वाले निर्यातक के एजेंट राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

राजकुमार भी शनिवार को अपने साथ तीन-चार आढ़तियों को लेकर लाडवा थाने पहुंच गया। वहां लेनदार आढ़तियों से उसकी बहस हो गई। इसे थाना प्रभारी ने शांत करवाया। थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को सोमवार को लाडवा थाना में बुलाया है। लाडवा अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिमलेश गर्ग ने बताया कि निर्यातक शक्तिभोग फूड्स के स्थानीय एजेंट आढ़ती राजकुमार ने लाडवा मंडी से साढ़े तीन साल पहले धान की खरीद की थी। इसका करोड़ों रुपये बकाया है। अनाजमंडी के 132 आढ़तियों ने स्थानीय एजेंट राजकुमार से शक्तिभोग फूड्स के लिए खरीदे गए धान के आज भी करीब पांच करोड़ रुपये लेने हैं। आढ़तियों को दिए गए शक्तिभोग फूड्स चेक बाउंस होने पर अदालत में निर्यातक के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। शक्तिभोग फूड्स ने पिछले दिनों प्रति माह 40 लाख रुपये की किश्त मंडी में देने का एक समझौता किया था। इस रकम को सभी आढ़तियों में प्रतिशत के हिसाब से बांटा जा रहा था। मंडी प्रधान बिमलेश गर्ग ने बताया कि चार -पांच दिन पहले राजकुमार ने शक्तिभोग फूड्स से 15-16 लाख रुपये के चेक लाकर अपने करीबी लेनदारों को दे दिए। इसका पता चलने पर तीन-चार लेनदार राजकुमार के पास पहुंचे और उससे अपना पेमेंट मांगा। आरोप है कि राजकुमार ने उनसे दुर्व्यवहार किया और लाडवा पुलिस से झूठी शिकायत भी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें