फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विवि शुरू किया सीटों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड में आयुर्वेद के विभिन्न विषयों की 37 सीट पर 191 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद से अब आयुष विवि. ने सीटों की आवंटन प्रक्रिया शुरू की है। उधर, आयुर्वेद के भावी चिकित्सकों को राहत देने वाली खबर ये है कि इस सत्र से विश्वविद्यालय में आयुर्वेद के कुल 14 विभागों में स्नातकोत्तर कोर्स शुरू होंगे। उत्तर भारत का यह पहला विश्वविद्यालय होगा, जहां आयुर्वेद के सभी 14 विभागों में स्नातकोत्तर कराई जाएगी। हालांकि पांच विभागों में पहले से पीजी कराई जा रही है।
सोमवार को श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार और कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान विवि के कुलपति प्रो. बलदेव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में विकासात्मक दिशा में बढ़ रहा है। इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी चिकित्सा के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। आने वाला समय आयुर्वेद का है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति प्राचीन होने के साथ-साथ पूर्णत: वैज्ञानिक भी है।
विज्ञापन

इस दौरान कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार ने विश्वविद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। कहा कि विद्यार्थियों का समय बर्बाद न हो इसके लिए प्रभावी ढंग से एवं त्रुटि रहित परीक्षा और समय से परीक्षा परिणाम जारी करने में विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है। अभी यूजी और पीजी की परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा ऑफलाइन मोड में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराई जा रही हैं। कुल एक हजार 28 विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि इसी सत्र से श्रीकृष्णा आयुष फार्मेसी के नाम से एक फार्मेसी को भी लाइसेंस प्राप्त हुआ हैै, जिसमें खुद की आयुर्वेदिक दवाइयां बनाई जाएगी। इससे पहले कुलपति प्रो. बलदेव कुमार व कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार ने वार्षिक कैलेंडर एवं डायरी का विमोचन किया। उन्होंने बताया कि कैलेंडर में भारतीय संस्कृति के अनुसार पंचांग तिथियों भी दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें