फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: घर से खेलने के लिए निकली थी सात साल की दिव्यांशी, साढ़े सात घंटे बाद पानी की टंकी से मिला शव

Tue, 01 Feb 2022 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

लिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सात साल की दिव्यांशी का शव उसके लापता होने के साढ़े सात घंटे बाद रविवार की रात डेढ़ बजे उसी की कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बनी पानी की टंकी से बरामद हुआ। दिव्यांशी शाम 5 बजे घर से खेलने के लिए बाहर निकली थी। शाम साथ उसके लापता होने की सूचना उसके पिता कमल किशोर से पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


दिव्यांशी के माता-पिता ने पानी की टंकी को खुला छोड़ने वाले प्लॉट मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस को शाम 5 बजकर 18 मिनट की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद हुई, जिसमें दिव्यांशी गली से जाते हुए नजर आ रही है। उसके बाद दिव्यांशी का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस को दी शिकायत में कमल किशोर मूल निवासी दिपवल जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश ने बताया वह परिवार के साथ वार्ड-9 की शिव कॉलोनी में रहता है उसकी बेटी दिव्यांशी रविवार शाम 5 बजे घर से खेलने के लिए गई थी। शाम 7 बजे तक भी वह नहीं लौटी तो उसने आसपास उसकी तलाश की। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। किसी अनहोनी के डर से उन्होंने दिव्यांशी के लापता होने की शिकायत सेक्टर-7 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी लापता होने की रपट दर्ज करके जांच शुरू की, मगर दिव्यांशी की कोई जानकारी हाथ नहीं लग पाई। 
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ बजे आशंका के आधार पर कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में बनी सात फीट गहरी पानी की टंकी की जांच कराई गई। जांच करने के दौरान एक छोटे बच्चे की चप्पल ऊपर आ गई। उसके बाद कॉलोनी के लोगों ने टंकी से पानी बाहर निकालना शुरू किया तो बच्ची का शव ऊपर आ गया। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। सुबह पुलिस ने बयान लेकर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

सेक्टर-7 चौकी के प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस को बच्ची के गुमशुदा होने रपट दर्ज की थी। रात डेढ़ बजे पुलिस को कॉलोनी के खाली बने प्लॉट से बच्ची का शव बरामद हुआ। पानी में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं प्लॉट मालिक वासी श्यामगढ़ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें