फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 73 पर दो कारों की भिड़ंत, महिला की मौत, दुर्घटना में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 73 कालाआंब मार्ग पर बने गड्ढों के चलते मंगलवार को हुई दुर्घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई। साथ ही पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर लगभग तीन बजे एक कार नारायणगढ़ से कालाआंब की ओर जा रही थी। इसमें मणीकर्ण जिला कुल्लू के 47 वर्षीय नरेंद्र, उनकी पत्नी 44 वर्षीय नंदिनी शर्मा, उनकी 25 वर्षीय पुत्री रूपाली तथा 19 वर्षीय पुत्र भव्य शर्मा सवार थे। सभी नाहन की तरफ जा रहे थे। गांव डेरा के समीप स्थित एक निजी ढाबे के सामने विपरीत दिशा की ओर से आई एक कार के साथ उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों में बैठे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने नंदिनी शर्मा को मृत घोषित कर दिया। इसके अतिरिक्त दोनों गाड़ियों में बैठे नरेंद्र शर्मा, रूपाली शर्मा, भव्य शर्मा, निखिल अत्री तथा राजेश कुमार निवासी लाहा को प्राथमिक उपचार के उपरांत चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें