फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए अब 6 सितंबर तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में स्नातक में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि अब 6 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे उन छात्रों को लाभ होगा, जिन्होंने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है। अतिरिक्त समय मिलने से वे अब समय रहते आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 सितंबर तक बढ़ाई गई थी। नया शेड्यूल शुक्रवार तक जारी होने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दिन वीरवार को शहर के अधिकतर कॉलेजों में विभिन्न कोर्स में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों की कतार लगी रही। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 2 सितंबर निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही करीब तीन दिन से कॉलेजों और साइबर कैफे में भीड़ का जुटना शुरू हो गया था। शहर के प्रमुख कॉलेजों में निर्धारित सीटों के मुकाबले डेढ़ से दो गुणा अधिक आवेदन हो चुके हैं। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि 12वीं पास कर चुके करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। जिले के 21604 विद्यार्थी इस बार 12वीं में पास हुए जबकि जिले के 14 कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की 8710 ही सीटें हैं। वहीं पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अभी भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शेड्यूल का इंतजार है।
आवेदन में गलती सुधारने का भी मौका
वहीं कॉलेजों में दस्तावेजों की जांच का कार्य भी तेजी से चल रहा है ताकि जिस आवेदन में कोई गलती मिलती है तो उसकी सूचना विद्यार्थी को एसएमएस के माध्यम से दी जा सके। विद्यार्थी को एसएमएस मिलने के 48 घंटे के अंदर उसे सुधारना होगा। गलती सुधारने के बाद आवेदनों की दोबारा जांच की जाएगी। कॉलेज द्वारा गठित कमेटी द्वारा जांच के बाद सही पाए जाने वाले आवेदन ही मेरिट लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज में फीस जमा करवाने के लिए ऑनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यम दिए हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन या आफलाइन माध्यम से फीस जमा करवा दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हर बार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। अब विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की तारीख 6 सितंबर तक बढ़ा दी है। इस बारे में विभाग ने अपनी वेबसाइट पर वीरवार रात को अपडेट भी डाल दी है। आज रिवाइज शेड्यूल आ सकता है।
-डॉ. राजेश रानी, प्रिंसिपल राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें