फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू मारकर हत्या के आरोपी दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की रात को रेलवे स्टेशन के समीप चाकू घोंपकर राजस्थानी मूर्तिकार प्रकाश की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि दीवाली के दिन मूल रूप से राजस्थान निवासी संजय, प्रकाश और कृष्ण अलग अलग बाइक पर संजय की माता को लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर गए थे। इस दौरान अज्ञात युवकों ने संजय की जेब से रुपये निकालने का प्रयास। विरोध करने पर युवकों ने संजय और प्रकाश को चाकू मार दिया। चाकू प्रकाश के पेट में गहरा घुसने के कारण प्रकाश की मौत हो गई। इस दौरान बाइक सवार आरोपी रुपये छीनकर फरार हो गए। इसके बाद सिविल लाइन थाना में केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों गोपाल उर्फ मंगल, सूरज व कनिप्पा निवासी मद्रासी मोहल्ला को छह नवंबर को काछवा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। इन तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें