फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मुख्यमंत्री करेंगे सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को मेरठ रोड स्थित सहकारी चीनी मिल के 46वें पेराई सत्र की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा 3500 टीसीडी चीनी संयंत्र का 5000 टीसीडी का विस्तार योग्य आधुनिकीकरण, विस्तारीकरण व चीनी रिफाइनरी के साथ-साथ 18 मेगावाट विद्युत सह-उत्पादन संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। इस कार्य पर 263 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है।
विज्ञापन

उद्घाटन के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सांसद संजय भाटिया, हरियाणा राज्य चीनी मिल प्रसंघ के अध्यक्ष एवं शाहाबाद के विधायक रामकरण, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल व हरियाणा शुगरफेड के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि रविवार को चीनी मिल में समारोह स्थल पर प्रबंधों का जायजा लिया। इस मौके पर विधायक हरविंद्र कल्याण, एसपी गंगाराम पुनिया, हरियाणा शुगरफेड के प्रबंध निदेशक जितेंद्र कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. मनोज कुमार, एडीसी योगेश कुमार, शुगर मिल की प्रबंध निदेशक अदिति, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा और कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका भी होगा उद्घाटन
- इंद्री क्षेत्र के गांव बीबीपुर जाटान में तीन करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी विद्युत सब स्टेशन
- असंध क्षेत्र में असंध कॉलेज रोड पर तीन करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केबी सब स्टेशन
- नीलोखेड़ी क्षेत्र के तरावड़ी में करीब दो करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से बना अग्निशमन भवन
- मिनी स्टेडियम में परिवर्तित गप्पू वाला बाग स्थल
- कायाकल्प में नव स्वरूप में आया अटल पार्क
- सेक्टरों की मुख्य सड़कों पर टाइलयुक्त फुटपाथों का निर्माण
- शहर की 10 विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण
- पश्चिमी यमुना नहर में छठ घाट का निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें