संवाद न्यूज एजेंसी
निगदू। नीलोखेड़ी कारसा डोड (एनकेडी) स्टेट हाईवे की निर्माणाधीन सड़क पर पुलिया से गिरकर निगदू निवासी 24 वर्षीय रतन सिंह की मौत हो गई है। उसने चंडीगढ़ पीजीआई में दम तोड़ा। रतन घर का एकलौता चिराग था, उसे रविवार को रक्षाबंधन पर अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जाना था लेकिन उसकी मौत हो गई।
बुधवार को निगदू निवासी रतन सिंह अपने चचेरे भाई संगम के साथ मोटरसाइकिल पर करनाल गया था। वापस आते समय रात्रि साढे़ नौ बजे नीलोखेड़ी से कारसा सड़क पर गांव ब्राह्मण माजरा के पास निर्माणाधीन सड़क पर बन रही पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से उनकी मोटरसाइकिल गिर गई। जिसमें रतन व उसका चचेरा भाई घायल हो गए। परिजन उन्हें कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में ले गए जहां रतन की हालत ज्यादा गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान रतन सिंह ने दम तोड़ दिया। रतन शादीशुदा था। वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार चला रहा था।
निगदू निवासी रतन सिंह को 18 अगस्त को सड़क हादसे में गंभीर चोट लग गई थी। उसने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया है। मृतक रतन के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
चरण सिंह, थाना प्रभारी निगदू