फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंसर की मामले में आरोपी सचिन को भेजा जेल, अब सोनू की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सिपाही भर्ती परीक्षा में आंसर की मामले में पुलिस ने आरोपी सचिन को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी सचिन ने पूछताछ में रोहतक निवासी सोनू के नाम का खुलासा किया है जो पहले कोचिंग सेंटर चलाता था। सचिन ने आरोपी सोनू से ही आंसर की ली थी, अब पुलिस सोनू को पकड़ने के लिए रोहतक में छापामारी कर रही है। वहीं दूसरे की जगह पेपर देने के मामले में मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रवेश को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

7 अगस्त को पुलिस ने गांव सलारू स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र से आंसर की के साथ गांव टीटोली जिला रोहतक निवासी अजय को गिरफ्तार किया था। अजय ने पुलिस को बताया था कि उसने यह आंसर की परीक्षा केंद्र के बाहर अपने गांव के अभिमन्यु से ली थी। उसे परीक्षा होने के बाद 7 लाख रुपये देने की बात की थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिमन्यु को करनाल से गिरफ्तार किया। अभिमन्यु ने आरोपी गांव गद्दी खेड़ी जिला रोहतक निवासी सचिन के नाम का खुलासा किया था। पुलिस ने 21 अगस्त को आरोपी सचिन को भी करनाल से गिरफ्तार कर लिया, जिसे रविवार को अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। आरोपी सचिन ने रोहतक निवासी सोनू के नाम का खुलासा किया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें