फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर बाजारों में सजीं गिफ्ट गैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के लिए बाजारों में गिफ्ट गैलरी और बेकरी की दुकानें सज चुकी हैं। बाजार में ग्राहकों के पहुंचने से व्यवसायियों में कोरोना काल के बाद उबरने की उम्मीदें जगी है। इसलिए वह इस बार दुकानदार कई आकृषक उपहार भी लेकर आए हैं
विज्ञापन

गिफ्ट गैलरी में इस बार गौतम बुद्ध की प्रतिमाएं, 3डी सीनरी, रेजिंग सीनरी, दीवार घड़ी और दीपावली स्पेशल कैंडल लाइट के अलावा पीतल की मूर्तियां भी रखी गईं हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। ये मूर्तियां भारत में तैयार की गई है इन मूर्तियों की कीमत 700 से 10 हजार रुपये तक है। ग्राहक की मांग पर धातु की प्रतिमाओं को खरीदकर शृंगार भी करवाया जा रहा है। गिफ्ट गैलरी पर घरों को सजाने के लिए वंदनवार, फूलों की लड़ी और कई अन्य चीजों को रखा गया है।मिट्टी के दीयों के विकल्प के साथ मोम से भरे सजावटी दीये भी सजाए गए हैं। मोम के इन दीयों से प्रदूषण भी नहीं होगा।
बेकरी गिफ्ट में इस बार ड्राई केक व बिस्कुट सहित कई बेकरी आइटम बड़ी गिफ्ट टोकरी में सजाई है। दुकानदारों का प्रयास है कि वाजिब कीमत में ग्राहक की संतुष्टि हो और गुणवत्ता वाली चीज भी मिले।
विज्ञापन

उपहारों में पुष्प सज्जा सामान के अलावा नई चीजें भी इस बार मार्केट में आई हैं। गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियां सौ से एक हजार रुपये तक, गौतम बुद्ध की प्रतिमा 400 से दो हजार रुपये तक, 3डी सीनरी 600 से 950 रुपये तक, दीवार घड़ी 300 से 1200 रुपये तक कीमत है।
-- मनीषा, सचदेवा गिफ्ट गैलरी, कुंजपुरा रोड मार्केट।
--------
अबकी बार दीपावली पर व्यवसायियों को बहुत उम्मीदें हैं। कोरोना काल ने स्थिति बिगाड़ दी थी। अब बाजारों में रौनक आई है। खरीदार की भी क्षमता घटी है। कोरोना काल से पूर्व के समय की तुलना में व्यवसाय आधा ही है।
-- सुरेंद्र कुमार।
इस बार दीपावली पर बाजार की रौनक को देखते हुए दुकानदारों ने अच्छी तैयारी की है और कई नए आइटम भी दुकानों में लगाए हैं लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां व मोम से भरे सजावटी दीये सभी को पसंद आ रहे हैं। इनसे प्रदूषण नहीं होता।
-- किरण।
--------
दुकान में बहुत सा नया सामान आया है। इस बार देवी-देवताओं की पीतल की मूर्तियां आई हैं जो सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। यह मूर्तियां भारत में निर्मित हैं और इनके सामने कोई भी विदेशी सामान फीका है। इन मूर्तियों का शृंगार भी ग्राहक खुद करवाते हैं।
-- पवन कुमार, पुष्पांजलि ऑर्ट इंपोरियम, नेहरू पैलेस मार्केट।
--------
बेकरी आइटम में 400 से 1500 रुपये तक का गिफ्ट पैक तैयार किया है। उपहार से सजी टोकरी को बड़ा रूप दिया गया है और कीमत वाजिब रखने का प्रयास किया गया। बेकरी सामान की गुणवत्ता लाजवाब रखी है। उम्मीद है दीपावली पर अच्छा काम रहेगा।
विज्ञापन

-- अमन कुमार, कुमार बेकरी, नेहरू पैलेस मार्केट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें