हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आज से पुरुष सिपाही पद की लिखित परीक्षा 63 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा 1 और 2 नवंबर को भी होगी। तीनों दिन सुबह-शाम दोनों सत्र में होने वाली परीक्षा के एक सत्र में 18500 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। प्रशासन ने परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर इत्यादि लगाने के साथ साथ अन्य इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं। वहीं दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए जाने वाले करनाल के रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज ने भी व्यवस्था बनाई है। जिस मार्ग के यात्री ज्यादा होंगे, वहां विशेष बसें चलाई जाएंगी। इससे बसों के नियमित फेरे भी बढ़ेंगे। लिखित परीक्षा सुबह के सत्र में 10.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और शाम के सत्र में 3 बजे से 4.30 बजे तक होगी। ब्यूरो