51: जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सिन लगवाती महिला। अमर उजाला
करनाल। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लापरवाही बरत रहा है। बुधवार के लिए शेड्यूल में केवल ग्रामीण 14 केंद्रों का ही नाम जारी किया गया था। जबकि टीकाकरण नागरिक अस्पताल के केंद्र पर भी किया गया। ऐसे में अन्य जगहों पर टीकाकरण कराने के लिए आने वाले लोग खाली लौट गए। वहीं जिन्हें टीकाकरण के लिए नागरिक अस्पताल आना था, वे शेड्यूल में केंद्र का नाम नहीं होने के कारण डोज नहीं लगवा पाए।
बुधवार को कुल 23 केंद्रों पर 3494 लोगों ने डोज लगवाई। वहीं स्वास्थ्य विभाग के वीरवार के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, कुल 57 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। यहां तीन केंद्र मधुबन, खूखनी और भादसों में केवल कोवैक्सीन की दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। -ब्यूरो