फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

असंध (करनाल)। एक गांव में शनिवार की रात परिवार के साथ सो रही सात साल की बच्ची का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया और भट्ठे के पास सुनसान इलाके में ले गए। जहां पर तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता को ब्लेड से मारने की भी कोशिश की गई। परिजन बच्ची को ढूंढते हुए घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। खून से लथपथ बच्ची को कस्बे के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां बच्ची की हालत नाजुक देखकर उसे करनाल अस्पताल में भेज दिया गया। बच्ची की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी बिहार निवासी खिलावन को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर जिले की कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्ची और उसके परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पैरवी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि बच्ची के पिता अपने परिवार के साथ भट्टे पर रहते हैं। वहीं काम करते हैं। बच्ची के पिता का कहना है कि शनिवार की रात आरोपियों ने पहले लाइट गुल की। उनके साथ बाद वहां सो रही सात साल की बच्ची को तीनों आरोपी भट्टे से कुछ दूरी पर ले गए।

गर्दन, आंख पर हैं चोट के निशान, डरी हुई है बच्ची
नागरिक अस्पताल के डॉक्टर पीयूष शर्मा ने बताया कि इस वारदात के बाद बच्ची डरी हुई है। उसकी आंख और गर्दन पर भी चोट के निशान है। बच्ची का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर सीडब्ल्यूसी की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बच्ची की काउंसलिंग भी की लेकिन बच्ची अभी डरी हुई है।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर बिहार के रहने वाले एक आरोपी खिलावन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अभी बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
-सुरेंद्र भौरिया, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें