फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा बुग्गी से भिड़ंत में बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार देर शाम कादरचौक क्षेत्र में एक बाइक चालक घोड़ा बुग्गी से टकरा गया। हादसे में गंभीर घायल बाइक चालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोखा निवासी टिंकू (20) पुत्र धनपाल रविवार शाम बाइक लेकर शहर से लौट रहा था। उस वक्त वह हेलमेट नहीं लगाए था। मामूरगंज के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही घोड़ा बुग्गी से टकरा गई। हादसे में युवक टिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल टिंकू को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर के पास टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला रोड पर गिरकर गंभीर घायल हो गई। बाइक चालक बालकराम उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम भवन नगला का निवासी है और परिवार की दो महिलाओं को बाइक पर बैठाकर शहर से लौट रहा था। सूचना पर यूपी-100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें