फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना रहने के कारण मंगलवार से चार दिन तक मौसम परिवर्तन की संभावना है। 24 सितंबर तक मानसूनी हवाएं चलेंगी। जिस कारण हल्की या मध्यम बारिश के आसार हैं। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के केवीके स्थित जिला स्तरीय कृषि मौसम सेवा इकाई के अनुसार 21 से 24 सितंबर तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 94 व दोपहर को 54 प्रतिशत रही। वाष्प दाब सुबह 25.4 व दोपहर को 19.9 एमएम रहा। हवा की औसत गति सुबह 1.1 व दोपहर 0.68 किलोमीटर प्रति घंटा रही। संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. डीएस बुंदेला के अनुसार सितंबर में अब तक 106.8 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि इस वर्ष अब तक कुल 1114.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। पिछले साल 20 सितंबर को अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें