करनाल। गांव रसीन में फुटपाथ पर पौधे लगा रहे युवक को अनियंत्रित बोलेरो ने डिवाइडर पार कर टक्कर मार दी। घायल युवक ने अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वह कैथल के गांव मुंदड़ी का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
गांव मुंदड़ी निवासी रवि गांव रसीन के समीप फुटपाथ पर पौधे लगा रहा था। इसी दौरान पुंडरी की ओर से एक बोलेरो गाड़ी आई। जिसमें तीन लोग सवार थे। उन्होंने रवि को टक्कर मार दी। रवि का सिर सड़क पर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जब परिजन उसे करनाल अस्पताल में लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घरौंडा में भी एक पेट्रोलिंग कार को अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। बांबरेहड़ी निवासी सतेंद्र ने बताया कि वह एनएचएआई में पेट्रोलिंग कार पर ड्राइवर है। घरौंडा फ्लाईओवर पर एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे पांच लोग घायल हो गए। जिसमें सावन बिजना गांव, सतेंद्र कुमार, सुबना स्टौंडी, रापथल व सुरत शामिल हैं।