जिले में कोरोना समाप्ति की ओर है। पिछले दो दिनों से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इस समय दो सक्रिय केस बचे हैं। इसके बावजूद सावधान रहने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 215 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 868 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.5 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 2 कोरोना के एक्टिव केस रह गए हैं। पूरे जिले में अभी तक 4 लाख 24 हजार 763 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब स्टोक के तौर पर 14890 कोरोना रोधी टीके उपलब्ध हैं। जिसमें से जिनमें 10100 कोविशील्ड तथा 4790 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।