फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू के व्यवहार से तंग बुजुर्ग महिला नहर में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी पुत्रवधू के व्यवहार से तंग आकर सिरसा ब्रांच में कूद लगा दी। लेकिन आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहुंचे फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्रवधू उनके साथ झगड़ी करती है। उनके बेटे की पहले मौत हो चुकी है। उनकी पुत्रवधू उन दोनों के साथ लगातार झगड़ा करती है। उसका व्यवहार काफी खराब है। वह स्वयं भी बीमार रहता है। उसके बेटे के पास दो बच्चे हैं। बुधवार दोपहर को वह बच्चों को स्कूल से लेने गया हुआ था। इसके बाद वापस घर आया तो यहां उसकी पत्नी नहीं मिली। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में पत्नी दाखिल होने की सूचना मिली। यहां आकर पता चला कि उसकी पत्नी ने सिरसा ब्रांच में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आसपास के लोगों ने पनचक्की के निकट उसे निकाल लिया। पूंडरी चौकी प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस को गांव धोंस के पास नहर पर स्थित पवन चक्की के पास नहर में महिला के नहर में गिरने की सूचना पर डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची। यहां महिला को सकुशल बाहर निकाला और जिला अस्पताल में दाखिल कराया। महिला सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें