फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल-पटियाला मार्ग पर लगाया जाम

विज्ञापन
21-सीवन। मेन रोड़ पर जाम लगाते हुए किसान - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
बिजली कम आने व जर्जर तारों से खफा
विज्ञापन

किसानों ने लगाया कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम
फोटो नंबर- 21
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। बिजली कम आने व जर्जर तारों से खफा सीवन सौथा रोड के किसानों ने मंगलवार को बिजली बोर्ड सीवन के सामने कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही थाना सीवन से एएसआई बलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसानों को समझाने का प्रयास किया। भाजपा नेता नरेश मुंजाल व भाजपा नेता संजय सैनी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों की समस्या को सुन उसे अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जब बिजली निगम के एसडीओ ने आश्वासन दिया तब किसान माने और जाम खोला।
किसानों ने कहा कि पुराने जर्जर तारों को बदलने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे पर नतीजा सिफर है। किसान बंसी तनेजा, यशपाल वधवा, मनोहर, सुखवंत सिंह, अमरजीत मदान, हरी किशन तनेजा, अंकुश मदान व अन्य ने बताया कि सौथा रोड पर खेतों की ओर जो बिजली लाइन है, उसके तार जर्जर हैं। किसान लंबे समय से इन्हें बदलवाने के लिए बिजली बोर्ड के चक्कर लगा चुके हैं पर नतीजा सिफर है। जर्जर तार से कई बार मोटर तक जल चुकी हैं। किसानों ने बताया कि उन्हें खेतों में सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। अब धान का सीजन सिर पर है और पानी की बहुत अधिक आवश्यकता है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति का समय भी निश्चित नहीं है। सुनवाई न होने पर वे जाम लगाने को मजबूर हुए। जाम की सूचना पर थाना सीवन से एएसआई बलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप चौधरी ने मौके पर पहुंच कर 31 मई तक तार बदलने का आश्वासन दिया तब किसान माने। इस अवसर पर किसान हरदीप नागपाल, साबी सिंह, सुखबीर सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, हजूर सिंह, दीपक मदान, जसविन्द्र सिंह, कुलदीप, जगदेव शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द किया जाएगा समाधान
बिजली बोर्ड के एसडीओ प्रदीप चौधरी ने बताया कि किसानों ने अपनी समस्या को निगम को बताया है। तारों को बदलने के लिए एस्टीमेट बना कर भेज दिया गया है। तकनीकी कारणों के चलते यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया और तारों को बदला नहीं जा सका। एक सप्ताह के अंदर तारों को बदल दिया जाएगा और किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें