फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल में अखिल भारतीय स्कूल अव्वल

विज्ञापन
29-कैथल। विजेता फुटबाल अखिल भारतीय स्कूल के खिलाडिय़ों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान करते हुए डीएसपी रव? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय सीनियर सेकेंडेरी स्कूल की ओर से पुलिस लाइन में इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-12 का आयोजन किया गया। इसमें शामिल हुई आठ टीमों में पहले स्थान पर अखिल भारतीय सीनियर सेकेंडेरी स्कूल कैथल और दूसरे स्थान पर डीएवी पुलिस लाइन कैथल की टीम रही। तीसरा स्थान तीसरा स्थान एवी विद्या मंदिर चीका ने हासिल किया। प्रतियोगिता में शुभम को बेस्ट गोल कीपर व बेस्ट खिलाड़ी कृष को चुना गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी रविंद्र सांगवान ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बच्चों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। आज के युग में युवा खेलों में भी अच्छा भविष्य बना सकते हैं। प्रदेश में गीता, बबीता, मनीषा मौण, बॉक्सर मनोज व हरविंद्र सहित कई खिलाड़ियों ने हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। खेलों के माध्यम से युवा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। डीएसपी ने कहा कि नशे से युवाओं को दूर रहना होगा, तभी खेलों में युवा अपना नाम कमा सकते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
प्रधानाचार्य रघुबीर सिंह मान ने खिलाडियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। टीम कोच नरेश पूनिया, सागर, पवन सेनी, जसबीर सैनी, अनूप धीमान, राजेश कुमार व जोगिंद्र मलिक ने कॉमेंट्री की। रघुबीर सिंह मान ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 टीमों को भाग लेना था, लेकिन इनमें हैरिटेज, आईजी, आरकेएसडी, एवी विद्या मंदिर चीका, मानसरोवर पब्लिक स्कूल गढ़ी-पाडला व अखिल भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें