फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने ली अधिकारियों के साथ अपराध की स्थिति को लेकर बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल ममता सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। इस दौरान हर तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। आईजी ने लंबित मामलों की रिपोर्ट ली। उन्होंने सभी एसएचओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त को पूरी जागरूकता और प्रभावशाली तरीके से करें। बैठक में एसपी लोकेंद्र सिंह, आईपीएस प्रबीना, डीएसपी गुहला किशोरी लाल, डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान, डीएसपी कलायत सुनील कुमार, डीएसपी एईसी विवेक चौधरी, डीएसपी अभिमन्यु गोयत और जिला के सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि बैठक के दौरान करनाल रेंज आईजी ममता सिंह ने पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थाना प्रबंधक और डीएसपी सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ पुलिस कर्मचारी और अधिकारी संजीदगी से कर्तव्य पालन करें। बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों के नाम उनके पास भेजे जाएं ताकि उनको सम्मानित किया जा सके। उन्होंने सभी को आदेश दिया कि स्नैचिंग, चोरी, लूट जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें