फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने के लिए कांगथली गई महिला से छीनी कानों की बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दवाई लेने के लिए गई महिला से दो बाइक सवार युवक कानों की बाली छीनकर फरार हो गए। घटना गांव थेह मुकेरियां के पास की है। चीका पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए युवकों को दबोच लिया।
पुलिस को दी शिकायत में थेह नेवल निवासी महिला बलजीत कौर ने बताया कि 20 जनवरी को वह गांव कांगथली से दवाई लेने के लिए गई थी। गांव थेह मुकेरियां के पास में दो अज्ञात युवक बाइक पर आए। जिन्होंने के उसकी कानों की बाली छीन ली। छीनी गई बाली करीब 30 हजार रुपये की आंकी गई है। सब इंस्पेक्टर उदय बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि थेह नेवल निवासी बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह से बालियां छीनने के मामले में सब इंस्पेक्टर उदयबीर, हेड कांस्टेबल कृष्ण व सिपाही सुरेंद्र की टीम ने 8 बजे राजबाहा पीड़ल के नजदीक से हरविंद्र व 30 वर्षीय अर्जुन दोनों निवासी चक्कू लदाना को काबू करते हुए धारा 379ए तहत गिरफ्तार कर लिया गया।


दर्वा लेने गई महिला से छीनी कानों की बालियां
चीका पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया
फोटो नंबर- 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें