फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने में खाईं में गिरा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। लालगंज-कानपुर मार्ग पर स्थित पूरे जबर सिंह मजरे धनाभाद गांव में मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने में ट्रक खाईं में जा गिरा।
विज्ञापन


ट्रक में सवार ड्राइवर समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया। मुरादाबाद के मनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर निवासी तजीब आलम ने बताया कि वह ट्रक संख्या (एचआर 55 एन 1794) का ड्राइवर है।

उसके साथ ट्रक में उसी के गांव के उवैस व मिलक निवासी साकिर भी सवार थे। जैसे ही वह धान की भूसी से लदे ट्रक पूरे जबर सिंह गांव पहुंचा तभी सामने अचानक एक मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई।
विज्ञापन


उसे बचाने में ट्रक अनियंत्रित हो गया और खाईं में जा गिरा। घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन तीनों बाल-बाल बच गए। ड्राइवर ने बताया कि वह बिहार के मोहनिया से धान की भूसी लेकर मुरादाबाद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें