फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने मारा मिठाई के गोदाम में छापा, 50 किलो रसगुल्ले नष्ट किए

विज्ञापन
CM Flying's team raided sweets warehouse, destroyed 50 kg rasgulla - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। खाद्य सुरक्षा अधिकारी और सीएम फ्लाइंग की टीम ने बालाजी कॉलोनी स्थित एक मिठाई के गोदाम में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 50 किलो रसगुल्ले सहित अन्य सामान नष्ट कराया। रसगुल्ले, खोआ की बर्फी और रसमलाई के तीन सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर यह छापामारी की गई है। उन्हें सूचना मिली थी कि यहां खराब सामान बन रहा है। यहां आकर जांच की है और तीन सैंपल भी लिए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मौके से 50 किलो रसगुल्ले और अन्य सामान नष्ट करवाया है। खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस हर जगह जरूरी है, फर्म के मालिक के पास नहीं मिला है। गोदाम संचालक मोनू ने बताया कि उनके नाम से ही फर्म चलाई जा रही है। उसके पास कोई दस्तावेज नहीं है। दिवाली के बाद से ही काम ही बंद कर रखा है और तभी से गोदाम बंद था। वे किसी प्रकार के खराब सामान की बिक्री नहीं कर रहे हैं।
ड्रमों में रखी मिली मिठाई खराब मिली
दोपहर के बाद करीब 2 बजे टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो वहां प्लास्टिक के ड्रमों में रखी मिठाइयां खराब पाई गई। जिस स्थान पर मिठाई तैयार की जा रही थी, वहां बहुत बदबू फैली पाई गई। मिठाइयों के ड्रमों में मरी हुई मक्खियां पड़ी पाईं गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की तो फर्म का मालिक भी वहां नहीं पाया गया, जिसे बाद में कर्मचारियों ने सूचना देकर बुलाया। फर्म के पास खाद्य सुरक्षा से संबंधित और अन्य किसी प्रकार का लाइसेंस भी नहीं पाया गया। सैंपल के बाद खराब और बदबूदार मिठाइयों को नष्ट करवाया गया। टीम में सीएम फ्लाइंग की ओर से सब इंस्पेक्टर रामरूप मौजूद रहे।

CM Flying's team raided sweets warehouse, destroyed 50 kg rasgulla- फोटो : Kaithal

CM Flying's team raided sweets warehouse, destroyed 50 kg rasgulla- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें