फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म में तीन लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक धीरज गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूंडरी थाना के तहत आने वाले एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि धीरज नाम के युवक के साथ उसकी जान पहचान थी। आरोपी उसे झांसा देकर 17 जून को कैथल में ढांड रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद मनोज व गल्लू ने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि अश्लील वीडियो भी वायरल कर दी।
महिला थाना एसएचओ डॉ. नन्ही देवी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी धीरज को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें