44-कलायत। चोरी की घटनाओं की जांच करते एसएचओ बलदेव सिंह
- फोटो : Kaithal
कलायत। नगर में दिन दिहाड़े मोबाइल व सीसीटीवी सहित पांच दुकानों पर हुई चोरी के मामलों की पुलिस संजीदगी से जांच कर रही है। कलायत थाना व सीआईए की टीमें चोरों की तलाश में जुटी हैं। थाना प्रभारी बलदेव सिंह व एएसआई पारस कुमार ने दुकानों में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस दौरान पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा होगा। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।