फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर के लिए निकले दोस्तों को कार चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद क्षेत्र में शाम को सैर के लिए निकले दो दोस्तों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे दोस्त को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव बालु निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। वे तीन भाई व एक बहन हैं। गांव का ही व्यक्ति आईटीआई पास अंकित वेल्डिंग का काम करता है। 19 सितंबर को वह अपने दोस्त अंकित के साथ सैर करने के लिए गांव कसान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कसान रोड स्थित पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे पहुंचे तो पीछे से आ रहे कार चालक ने दोनों को टक्कर मार दी।
कार चालक उसके दोस्त अंकित को काफी दूर तक घसीटकर ले गया। इस हादसे में उसके दोस्त को गंभीर चोटें आईं। कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसके दोस्त अंकित की मौत हो गई। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें