सीवन गेट की सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के चुनाव को लेकर रविवार को सर्व ब्राह्मण धर्मशाला में जिला के ब्राह्मणों की एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज के पूर्व प्रधान पंडित धनपत राम ने की व संचालन महिपाल शर्मा ने किया।
बैठक में राजकुमार शर्मा, क्योड़क के पूर्व सरपंच मोहनलाल ने कहा कि धर्मशाला को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। धर्मशाला का चुनाव करवाने से समाज में फूट पड़ सकती है। इसलिए मौजूदा कार्यकारिणी ने चुनाव घोषित कर दिया है। अब सभी को सर्वसम्मति से प्रधान बनाना चाहिए ताकि सभा की तरक्की हो सके। धर्मशाला के निर्माण को पूरा किया जा सके।
ब्राह्मणीवाला के सरपंच राजकुमार शर्मा, करमचंद खुराना ने कहा कि ब्राह्मण समाज किसी भी सूरत में चुनाव नहीं चाहता। इसलिए समाज के हित में सर्वसम्मति ही रहेगी। चुनाव करवाने के इच्छुक लोग हठधर्मिता छोडक़र सर्वसम्मति से फैसला लें और नई कार्यकारणी का गठन करें। दिनेश पाठक ने कहा कि सभा की सदस्यता का मुद्दा अभी रजिस्ट्रार कार्यालय में यहां पेंडिंग है। इसलिए ऐसी स्थिति में चुनाव करवाना विवादों को जन्म दे सकता है। ऐसी स्थिति में सर्वसम्मति से चुनाव करवाना ही उचित है। पंडित बसाऊ राम कैलरम ने भी सर्वसम्मति से चुनाव की वकालत की। धर्मशाला के चुनाव को सर्वसम्मति से करवाने के लिए 11 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है। पंडित धनपत राम को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
नवगठित कमेटी ने धर्मशाला में युवाओं को वॉलीबॉल खेलने की इजाजत दे दी। सभा में दिनेश पाठक एडवोकेट, पीएल भारद्वाज एडवोकेट, ब्रह्म कल्याण समिति के प्रधान रतनलाल शर्मा, पवन शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, राजकुमार क्योड़क, राजेश करोड़ा, शमशेर शर्मा छौत, राजेश कौशिक मनोरंजन, हरि मिश्रा, राममेहर शर्मा कुराड़, मामचंद पाडला, सुबे राम बाबा लदाना, श्रवण देबन, सुभाष बात्ता, प्रदीप शर्मा, जीवन शर्मा, अभिजीत जोशी व कृष्ण कौशिक बरोट ने हिस्सा लिया।