फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर पत्नी की हत्या करने के मामले में थाना सदर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में प्रयोग की गई छुरी बरामद कर ली है। आरोपी शनिवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिहं ने बताया कि कमलेश पत्नी उदयराम निवासी बरटा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जिसमें उसने कहा था कि वह और उसकी बहन कृष्णा दोनों बरटा गांव में एक ही घर में शादीशुदा हैं। जो उसकी बहन कृष्णा का पति नाते में उसका देवर लगता है। जो उसकी बहन का पति अंग्रेज सिंह गांव नंद सिंह खेड़ा में मृत जानवरों की चमड़ी उतारने का काम करता है तथा शराब पीने का आदि है और शराब पीकर अपनी पत्नी व बच्चो के साथ लडाई झगडा करता है। 12 जुलाई को उसका देवर अग्रेंज सिंह रात को करीब 9 बजे बहुत ज्यादा शराब पीकर आया। जब उसकी पत्नी कृष्णा ने उसे शराब न पीने बारे टोका तो उसने कृष्णा के साथ लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया और अपने साथ लाई छुरी से उस पर हमला कर दिया। जो बीच बचाव करने आये उसके बच्चो को भी अग्रेंज सिंह ने छुरी से घायल कर दिया तथा वह मौके से फरार हो गया। जो छुरी से लगी चोटों के कारण कृष्णा की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अंग्रेंज सिंह निवासी बरटा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त छुरी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई। आरोपी शनिवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें