शनिवार को भी जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इस समय दो एक्टिव केस बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार जिले में 11 हजार 214 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 867 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है।
विज्ञापन
जिले में 2 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 9491 व्यक्तियों में से 9489 ठीक हो चुके हैं।
जिले में अभी तक 4 लाख 15 हजार 543 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। शनिवार को 7497 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टॉक में 14480 कोरोना रोधी टीके हैं। जिनमें 9100 कोविशील्ड तथा 5380 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।