फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हुई, तीनों सफीदों क्षेत्र के रहने वाले

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन रविवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। अब जिले में फिलहाल तीन सक्रिय केस हो गए हैं। उधर, लगातार पॉजिटिव मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि कोरोना जांच के लिए सैंपलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अधिक सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 1090 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले के 21193 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20654 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय तीन सक्रिय मामले हैं। नागरिक अस्पताल सफीदों के नोडल अधिकारी डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि तीनों ही संक्रमित सफीदों क्षेत्र के हैं। तीनों को घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें से दो लोग गांव सिंघपुरा के तथा एक सफीदों शहर का है। सिंघपुरा गांव में एक महिला व उसका बच्चा पॉजिटिव है। हालांकि तीनों का कोई बाहरी संपर्क नहीं है। तीनों की स्वास्थ्य अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।
लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिलना चिंता का विषय है। लोगों को अधिक से अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें कोरोना वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। इसके अलावा यदि आसपास किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी या अन्य कोई लक्षण है तो उसे अपनी कोरोना जांच जरूर करवानी चाहिए। हर व्यक्ति को मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना चाहिए, तभी हम कोरोना से जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें