फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायरों से तेल निकालने वाली फैक्टरी पर छापा, दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार दोपहर को गांव अनूपगढ़ के पास स्थित एक टायरों से तेल निकालने की फैक्टरी पर छापा मारा। टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फायर विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान फैक्टरी संचालक विभागों की एनओसी दिखाने में नाकाम रहे। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और फायर विभाग ने फैक्टरी संचालकों को नोटिस जारी किया। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और फायर विभाग करेगा।
विज्ञापन

टीम में सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ मनीष यादव, फायर ऑफिसर सुनील कुमार को शामिल किया गया। टीम ने जब फैक्टरी में छापा मारा तो वहां पर भारी मात्रा में टायर पड़े हुए थे। फैक्टरी का शेड और परिसर काला पड़ा हुआ था। टीम ने फैक्टरी मालिक अंसध निवासी अंकित और पतराम नगर नरवाना निवासी राकेश से फैक्टरी से संबंधित दस्तावेज मांगें। दोनों फैक्टरी मालिक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रदूषण की शिकायत मिलने पर टायर तेल फैक्टरी पर कार्रवाई की गई थी। फैक्टरी मालिकों के पास न तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से और न ही फायर विभाग से कोई एनओसी थी। इस पर दोनों विभागों ने फैक्टरी मालिकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें