फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पायलट गाड़ी का टायर फटा, हादसा टला

Sun, 18 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
tyre
विज्ञापन
गांव डूमरखां कलां के निकट शनिवार को पुलिस की पायलट गाड़ी का टायर फटने से सड़क किनारे उतर गई। इसमें पुलिस सिक्योरिटी इंचार्ज सहित पांच पुलिस कर्मचारियों का मामूली चोट आई। गनीमत यह रही कि जहां पर गाड़ी का टायर फटा, वहां कोई पेड़ या गड्ढा नहीं था। 
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल की नरवाना की जनसभा को लेकर शनिवार को एसएसपी शशांक आनंद को सभास्थल का जायजा लेना था। एसएसपी के सभास्थल पर पहुंचने की सूचना पाकर सिक्योरटी इंचार्ज महेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, महेंद्र सिंह, दिलबाग, धर्मबीर व पुलिस पीआरओ पवन कपूर गाड़ी में सवार होकर नरवाना की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव डूमरखां कलां के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी का टायर फट गया और चालक योगेंद्र सिंह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। इससे गाड़ी सड़क किनारे उतर गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, गाड़ी में सवार लोगों को मामूली चोटें आई। बाद में गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी दूसरी गाड़ी से सभा स्थल पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें