फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में एक और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। व्यापारी से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में सीआईए ने पोंकरी खेड़ी गांव निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उससे लूट में प्रयुक्त कार और लूटी गई नकदी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को शहर की पुरानी अनाज मंडी में व्यापारी नीतिश गोयल से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूली गई थी। उनकी शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पिस्तौल दिखा दस लाख रुपये की रंगदारी लेने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सीआईए ने वीरवार को पोंकरी खेड़ी गांव निवासी नवीन को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक सीआईए ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि इसमें दो मुख्यारोपी वजीर, विनय और अमित के अलावा एक अन्य आरोपी और फरार हैं। जिनकी तलाश में सीआईए की टीमें छापे मार रही हैं। पकड़े गए आरोपी से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग की गई कार व लूटी गई नकदी को बरामद करने के लिए पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें