फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध के चलते वापस हुए सांसद

विज्ञापन
विरोध करने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा और जजपा नेताओं का विरोध जारी है। शुक्रवार को नरवाना में विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का किसान विरोध जताने पहुंच गए। इसके चलते रामचंद्र जांगड़ा हरियल रेस्ट हाउस से ही लौट गए। किसान रेस्ट हाउस पहुंचे, लेकिन तब तक जांगड़ा निकल चुके थे।
विज्ञापन

दरअसल राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को दोपहर एक बजे नरवाना की विश्वकर्मा धर्मशाला में आना था। किसानों के विरोध के चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बद्दोवाल टोल पर जाकर किसानों से बात की। इन लोगों ने कहा कि समाज से होने नाते जांगड़ा को बुलाया गया है। ऐसे में किसानों ने कहा कि वे सिर्फ सांकेतिक विरोध करेंगे। इसके बाद जैसे ही जांगड़ा नरवाना पहुंचे, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे किसान विश्वकर्मा धर्मशाला के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए। यहां किसानों ने लगभग आधे घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसी दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह ही धर्मशाला के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। धर्मशाला के बाहर पहुंचे किसानों ने कहा कि विश्वकर्मा दिवस सभी देशवासियों के लिए खुशी का त्योहार है। किसान आंदोलन के चलते अगर कोई भाजपा नेता कार्यक्रम में पहुंचेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। धरने से किसान पीछे नहीं हटेंगें। जिसके बाद कार्यक्रम आयोजक कमेटी के सदस्यों ने किसानों के बीच आकर कहा कि कोई राजनेता यहां नहीं आएगा। जिसके बाद किसान वापस बदोवाल टोल प्लाजा पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें