फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट धर्मशाला के सामने दुकान से बम-पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला के सामने एक दुकान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में बम-पटाखे बरामद किए। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के एसआई महेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि जाट धर्मशाला के सामने एक दुकानदार बम-पटाखे बेच रहा है। सूचना के बाद महेंद्र सिंह ने टीम के साथ तीन नवंबर रात को 11 बजे दुकान पर दबिश दी। पुलिस ने जब दुकान की जांच की तो एक प्लास्टिक का बैग मिला। इसमें 24 डिब्बी तीली बम, सात डिब्बी फुलझड़ी, चार डिब्बी अनार बम, 600 बड़े बम, 15 रोबोट बम और 300 छोटे बम के साथ अन्य प्रकार के भी बम मिले। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया। दुकानदार ने अपनी पहचान हनुमान नगर निवासी संदीप के रूप में बताई। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बम-पटाखों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें