फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से पेंशन नहीं मिलने पर बुजुर्गों ने जाम किया रोड

विज्ञापन
तीन महीने से पेंशन नहीं पर बीबीपुर गांव के बस अड्डे पर जाम लगाते बुजुर्ग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्गों ने लगाया जाम
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन देकर 20 मिनट में खुलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। तीन महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान बीबीपुर के बुजुर्गों ने शुक्रवार सुबह 11 बजे गांव के बस अड्डे के पास जींद-भिवानी मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और 20 मिनट बाद ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया।
बुजुर्गों ने बताया कि वह तीन महीने से समाज कल्याण विभाग का टक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनको अब तक पेंशन नहीं मिली। समाज कल्याण अधिकारी ने उनको अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पेंशन दिलवाने का आश्वासन दिया था। अब अगस्त माह पूरा बीतने के बाद भी उनको पेंशन नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगर इस सप्ताह में उनको पेंशन नहीं मिली तो वह दोबारा फिर से रास्ता रोकने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बाक्स
जिले में रुकी थी 15 हजार लाभार्थियों की पेंशन
समाज कल्याण विभाग से पेंशन का लाभ लेने वाले 15 हजार लोगों के बैंक खाते ओबीसी बैंक में है। अब ओबीसी बैंक का पंजाब नेशनल बैंक में विलय हो गया है। इसके चलते इन बुजुर्गों की पेंशन खाते में डालने में परेशानी हो रही है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय पर काम चल रहा है। ज्यादातर लाभार्थियों के खाते अपडेट हो चुके हैं।
विज्ञापन

बाक्स
बुजुर्गों को शीघ्र पेंशन दिलवाने का आश्वासन देकर खुलवाया जाम
बुजुर्गों की पेंशन को लेकर पिछले तीन महीने से समस्या बनी हुई है। इसके कारण इन लोगों ने गांव के बस अड्डे पर जाम लगाया था। इनकी पेंशन की समस्या को शीघ्र दूर करवाने का आश्वासन देकर जाम को खुलवा दिया, ताकि अन्य राहगीरों को कोई परेशानी नहीं आए। -मनीष कुमार सदर थाना प्रभारी जींद।
फोटो कैप्शन
03जेएनडी 30: बीबीपुर गांव के बस अड्डे पर जाम लगाते ग्रामीण बुजुर्ग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें