रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीआरएसयू इकाई ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को 30 प्रतिशत सीट वृद्धि के लिए ज्ञापन सौंपा। अभाविप जींद जिला संयोजक वीरेंद्र पिंडारा एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित खैरी ने कहा कि शुक्रवार को विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए बची हुई सीटों पर ओपन काउंसिलिंग की गई है।
इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिला लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में छात्र पहुंचे थे। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय जैसे एमएससी केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथमेटिक्स में 10 से कम सीटें बची हुई थी और उन पर दाखिला लेने के लिए लगभग 50 से ज्यादा प्रत्येक संकाय में विद्यार्थी पहुंचे थे। लेकिन सीट कम होने की वजह से ऐसे विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए। विश्वविद्यालय इकाई सचिव पवन रेढू एवं नगर मंत्री अजय आर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दाखिला लेने के लिए मेधावी छात्र आए हुए थे। लेकिन सीट कम होने की वजह से ऐसे विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए। इसलिए विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा रजिस्ट्रार को ज्ञापन देकर जिन संकाय में सीट कम हैं, उनमें 30 प्रतिशत सीट की बढ़ोतरी के लिए ज्ञापन सौंपा है। रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल ने विद्यार्थी परिषद इकाई को आश्वासन दिया है की विद्यार्थी हितों में इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और विश्वविद्यालय द्वारा जिन संकाय में सीट की कमी है उन संकाय में सीटों की वृद्धि की जाएगी।