फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा व दिल्ली में दो नाबालिगों के साथ हुए दुष्कर्म के दोषियों को फांसी की सजा की मांग दिलवाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों न

विज्ञापन
दुष्कर्म के दोषियों क ो फांसी की सजा दिलवोन की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे विभिन्न ? - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने गत दिनों सिरसा व दिल्ली में दो नाबालिगों के साथ हुए दुुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कस्बे के डॉ. बीआर आंबेडकर चौक से लेकर लघु सचिवालय तक किया गया। इसके बाद एसडीएम सुरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विक्रम, अमित, शक्ति राणा, कुलदीप व सतबीर दबलैन ने कहा कि 25 जुलाई को सिरसा के तहत आने वाले एक गांव में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इसी प्रकार दिल्ली में श्मशान घाट में पानी लेने गई नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। फिर उसको जला दिया गया। अभी तक सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा इन मामलों में गंभीर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण बेटियों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली से लेकर छोटे-छोटे गांवों में भी इस प्रकार के प्रदर्शन हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि इन दोनों मामले के दोषियों को तुरंत फांसी की सजा सुनाई जाए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि लोगों की मांगों को सरकार तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें