फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ अगस्त को जिलेभर के किसान व मजदूर संगठन भारत बचाओ दिवस के तहत करेंगे प्रदर्शन : संदीप जाजवान

विज्ञापन
नौ अगस्त को आयोजित भारत बचाओ दिवस के तहत प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर मीटिंग करते हुए संदीप जाजव - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। मजदूर संगठन सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रमेश चंद्र, जिला प्रधान सतबीर खरल, जिला सचिव कपूर सिंह व सह सचिव संदीप जाजवान ने गांव राजपुरा भैण, लोहचब, सिवाह व मनोहरपुर में मजदूरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

संदीप जाजवान ने कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों और किसानों के खिलाफ फैसले ले रही है। यह सब बड़े पूंजीपतियों और कॉरपोरेट घरानों के लिए किया जा रहा है। खेती को बर्बाद करने वाले कृषि कानूनों के खिलाफ आठ महीने से ज्यादा समय से किसान सड़कों पर हैं। सरकार शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन चला रही है, लेकिन किसानों को बदनाम करने का तिकड़म रच रही है। इन कानूनों के चलते न केवल किसान बर्बाद होगा बल्कि फसल की सरकारी खरीद की प्रणाली बंद होने से जरूरतमंद लोगों को राशन डिपो, मिड-डे मील तथा आंगनबाड़ी जैसी योजनाओं से मिलने वाला अनाज भी अपने आप बंद हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 44 श्रम कानूनों को रद्द कर चार लेबर कोड में बदल कर मजदूरों व कर्मचारियों को पूंजीपतियों व मालिकों के गुलाम बनाने का प्रबंध कर दिया है। देश को इन पूंजीपतियों के हाथों में बिकने से बचाने के लिए मजदूर व किसान संगठनों ने नौ अगस्त को भारत बचाओ दिवस मनाते हुए देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जींद में भी किसान व मजदूर संगठनों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें