फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शराब पीकर बेटी से की छेड़छाड़, रोकने पर पत्नी के सिर पर रॉड से किया वार, भेजा गया जेल

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह घर पर थी। उसकी मां नहा रही थी। तभी उसका पिता संतलाल शराब पीकर घर आया और अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीकर एक व्यक्ति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पत्नी ने रोका तो आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से वारकर उसे घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह घर पर थी। उसकी मां नहा रही थी। तभी उसका पिता संतलाल शराब पीकर घर आया और अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके शोर मचाने पर उसकी मां आई और उसे छुड़ाने लगी।


यह भी पढ़ें: सोनीपत: पीआर धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने हैफेड के अधिकारी को बनाया बंधक, धान में कमियां बताकर खरीद न करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर उसके पिता ने उसकी मां के सिर पर रॉड से वारकर घायल कर दिया। परिजनों ने उसकी मां को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अदालत के आदेश पर उसे जिला जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें