फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण सामग्री के सीएम फ्लाइंग की टीम ने लिए सैंपल

विज्ञापन
सड़क से सैंपल लेती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। गांव धरौदी से भाणा ब्राह्मणा के बीच बनाई जा रही सड़क में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने की शिकायत मिलने पर सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी क्वालिटी टीम के साथ चार स्थानों से सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को शिकायत मिली थी कि गांव धरौदी से भाणा ब्राह्मणा गांव के बीच 11 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जो अंतिम चरण में है। सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और मापदंडों की अनदेखी की जार ही है। शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में पीडब्लयूडी विभाग में क्वालिटी कंट्रोल एसडीओ अरुण खुराना, जेई सुरेंद्र को शामिल किया गया। टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंच कर अलग-अलग चार स्थानों से निर्माण सामग्री के सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा गया है। सड़क का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड द्वारा करवाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण के साथ उखडनी शुरु हो गई है। बारिश का सीजन शुरु होते ही सड़क पूरी तरह उखड़ जाएगी और आवागमन भी प्रभावित होगा। साथ में सड़क निर्माण पर खर्च की जा रही लाखों की राशि बर्बाद हो जाएगी।
सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप मोर ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायतें मिली थी। पीडब्ल्यूडी क्वालिटी टीम के साथ चार स्थानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें