फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी मिशन एडमिशन : अगले अगले सप्ताह शुरू होगी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज का फोटो। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को अब कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 14586 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा पास की है। वहीं जिले में 17 कॉलेजों में विभिन्न संकायों की लगभग 10 हजार प्रथम वर्ष की सीट हैं। इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी आने वाला है। इसमें लगभग चार हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। सीबीएसई में 95 प्रतिशत बच्चे पास होते हैं। जितनी संख्या में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थी हैं, उतनी संख्या में कॉलेजों में सीट नहीं हैं। इसलिए काफी विद्यार्थियों का कॉलेजों में दाखिला नहीं हो पाएगा। अगले सप्ताह कॉलेजों में दाखिल प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।
कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले काफी तैयारियां करनी होंगी। विद्यार्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उनको पूरी और सही जानकारी आवेदन में भरनी होगी, नहीं तो उनका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन

दाखिले के लिए इन दस्तावजों की होगी जरूरत:
आवेदन करते समय विद्यार्थियों को 10वीं की अंक तालिका, 12वीं की अंक तालिका, चरित्र प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार की आय का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज चार फोटो, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, गैप ईयर यदि हो तो उसका प्रमाण-पत्र, एनसीसी, एनएसएस या खेल किसी में भाग लिया हो तो उसका प्रमाण-पत्र, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी तैयार रखनी होगी।
बाक्स
पिछले साल काफी विद्यार्थियों को हुई थी परेशानी
वर्ष 2021 में कॉलेजों में चली दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को पूरी जानकारी नहीं होने के कारण इस प्रकार की दिक्कत हुई थी। जब सर्वर पर ज्यादा लोड रहता है तो सर्वर भी डाउन रहता है, यह भी विद्यार्थियों के सामने आने वाली एक बड़ी समस्या है। इसलिए जब भी समय लगे दाखिल प्रक्रिया की तारीख आने पर ऑनलाइन आवेदन करना शुरू करें। विद्यार्थी पहले ही अपने विषय कंबिनेशन के बारे में तैयारी रखें।
विज्ञापन

कॉलेज में अभी परीक्षाएं चल रही हैं। अगले सप्ताह दाखिला प्रक्रिया के शैड्यूल जारी होने की संभावना है। राजकीय कॉलेज में स्नातक कक्षाओं के पहले वर्ष के लिए विभिन्न संकायों में 1400 के आसपास सीटें हैं। इस वर्ष कुछ सीट बढ़ने की संभावना है। विद्यार्थी आवेदन से पहले सभी तथ्य पूरी तरह से जांच लें और सभी कागजात तैयार रखें। विषय संयोजन के लिए पहले ही किसी से सलाह ले लें।
-शीला दहिया, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें