जींद। क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने और प्वाइंट को राशि में बदलने की बात कहकर ठग ने टीजीटी अध्यापक को 2.98 लाख का चूना लगा दिया। साइबर सेल थाना पुलिस ने अध्यापक की शिकायत पर चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफीदों शहर के वार्ड-17 निवासी धर्मेंद्र ने साइबर थाना को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के निम्नाबाद सफीदों राजकीय स्कूल में टीजीटी अध्यापक के पद पर कार्यरत है। तीन मई 2022 को उसके फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया और अपने बैंक का अधिकारी से बात करने के लिए कहा। इसके बाद व्यक्ति ने फोन काट दिया। कुछ समय के बाद दूसरे नंबर से फिर कॉल आई और कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कर दिया एगा। जो क्रेडिट कार्ड के पॉइंट मिले हुए हैं। उन्हें राशि में बदल दिया जाएगा। उन्होंने कॉल किए गए नंबर को वेरीफाई करने के लिए ना तो ओटीपी नंबर शेयर किया और ना ही किसी प्रकार की निजी जानकारी दी। व्यक्ति के फोन काटे जाने के बाद बैंक से फोन आया और बताया कि आपके क्रेडिट कार्ड से तीन ट्रांजेक्शन हुई है, जिसके तहत दो लाख 98 हजार 188 रुपये निकाले गए हैं।
फिर बैंक ने उसके क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन को रोक दिया। साइबर थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि टीजीटी अध्यापक धर्मेंद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।म