फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है : कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है : कौशिक
विज्ञापन

ऑनलाइन वर्कशाप में ब्लॉक के 80 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। राष्ट्र निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। भविष्य में भी युवा राष्ट्र की रीढ़ के तौर पर काम करेंगे। यह बातें नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी नारायण कौशिक ने युवाओं का ऑनलाइन संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सही रास्ते पर चलते हुए हुआ युवा समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता। ऑनलाइन वर्कशाप में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने बताया कि संगठन द्वारा आत्मनिर्भर भारत की थीम पर वर्कशाप का आयोजन किया गया है। जिसमें ब्लॉक के 80 से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के एक्सपर्ट विशेषज्ञ युवाओं से बातचीत करने के लिए आमंत्रित किए गए थे। बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर जय शंकर ने सेल्फ हेल्प के माध्यम से स्वावलंबी बनने के तरीके बताए। उन्होंने युवाओं को विभिन्न योजनाओं पर जानकारी देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं हरियाणा राज्य युवा क्लब एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र सिंह मलिक द्वारा युवाओं की स्किल पर फोकस करते हुए हुनर को विदेशों तक पहुंचाने के तरीकों से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि युवा स्किल से उत्पाद पैदा करके विदेशों तक पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने विदेशों में भारतीय युवाओं के रोजगार के बारे में भी चर्चा की। शिक्षक मनोज कुमार ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भूमिका के प्रति जागरूक किया। मिशन से खंड प्रोग्राम मैनेजर लखविंदर सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में युवाओं को जानकारी दी। वहीं असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर संदीप बालियान के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र संगठन बृजेश कौशिक ने कहा कि भारत सरकार के माध्यम से इस प्रकार के कार्यक्रम अलग-अलग थीम पर जिले भर में आयोजित होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें