फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। झज्जर मार्ग पर स्थित दो दुकानों के चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ली है। दुकानों में चोरी होने की जानकारी पड़ोसियों ने दुकान मालिकों को दी। दुकान मालिकों ने जब दुकानों पर आकर देखा तो सामान व नकदी गायब मिली। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौका मुआयना किया। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने मौका मुआयना कर घटनास्थल से सुबूत भी जुटाए।
विज्ञापन

गांव कबूलपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार रात करीब 8 बजे वह अपनी दुकान को बंद करके गया था। जब सुबह पड़ोसी दुकानदार ने दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी तो मौके पर पहुंचे। चोरों ने दुकान से म्यूजिक सिस्टम, सीट कवर, फॉगलेंप, मूर्तियां, व्हीलकवर, स्टेरिंग कवर, मोबाइल स्टेंड व गल्ले में रखे 5 हजार रुपये चुरा लिए। जिसकी शिकायत बेरी चौकी में दे दी गई। वहीं इस दुकान के साथ रोहतक निवासी अमित कुमार की कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान से चोरों ने 31 पेटी रियल जूस की चोरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें