फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाइनिंग स्टार एकेडमी के तैराक हर्ष और मंजीत ने बढ़ाया गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। 21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में एचएल सिटी की शाइनिंग स्टार स्वीमिंग एकेडमी के तैराकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पैरा तैराक हर्ष और मंजीत ने एक गोल्ड, पांच रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। मंजीत ने 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में गोल्ड मेडल, 100 मीटर बटरफ्लाई और ब्रैस्ट स्ट्रॉक में रजत पदक और 100 मीटर फ्री स्टाइल में कांस्य पदक हासिल किया है। वहीं हर्ष ने 50 और 100 मीटर फ्री में रजत, 100 मीटर बैक में सिल्वर और रिले में कांस्य पदक हासिल किया है। नेशनल पैरा स्वीमिंग चैंपियनशिप 25 से 27 मार्च तक उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में हुई थी।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम में बहादुरगढ़ के हर्ष, मंजीत और सुमित ने नेशनल पैरा स्वीमिंग में भाग लिया था। पैरा तैराकी में पदक जीतकर लौटे तैराकों को शाइनिंग स्टार स्वीमिंग एकेडमी के स्वीमिंग पूल पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथी तैराकों और हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री और उपाध्यक्ष रवि सिंगारी ने विजेता तैराकों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना भी की। हरियाणा पैरा टीम के स्वीमिंग कोच कंवलजीत संधु और सीनियर कोच पदमपाल ने भी विजेता तैराकों का हौसला बढ़ाया। कंवलजीत संधू ने बताया कि बहादुरगढ़ के तैराकों की बदौलत हरियाणा की टीम प्रतियोगिता में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल करने में सफल हो पाई है। पदक विजेता हर्ष ने बताया कि उसने तीन रजत पदक और एक कांस्य पदक हासिल किया है। अब उसकी तैयारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक लाने की है। हर्ष ने हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन का भी उनकी तैयारियों में मदद करने के लिए आभार जताया। एचएसए के महासचिव अनिल खत्री ने भी विजेता तैराकों को बधाई देते हुए सरकार से भी उन्हें प्रोत्साहन देने की अपील की है। इस मौके पर साथी तैराक और एकेडमी के मैनेजर दिनेश छिल्लर और तैराकों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें