फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट मिक्स प्लांट में लगी आग, बाल-बाल बचे श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। गुभाना गांव में स्थापित हॉट मिक्स प्लांट पर रात में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से काले धुएं से पट गया। आग को काबू करने के लिए बहादुरगढ़ से दमकल विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आगजनी के 15 घंटे बीत जाने के बाद भी प्लांट से धुआं निकल रहा है। आगजनी से प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात हुई। प्लांट पर प्रतिदिन की तरह से काम चालू था, लेकिन अचानक ब्वॉलर में ब्लास्ट के बाद आग लगी। आग लगते ही प्लांट पर काम कर रहे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। जबकि प्लांट पर खड़े ट्राले और अन्य गाड़ियों को बाहर निकाला गया। देखते ही देखते आग पूरे प्लांट में फैल गई। प्लांट पर रखे तारकोल के ड्रम को भी आग ने चपेट में ले लिया। शुरू में श्रमिकों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया, लेकिन आग को काबू नहीं किया जा सका। इस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ से एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर नियंत्रण न होने के चलते अतिरिक्त गाड़ी की सहायता ली गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्लांट मैनेजर की मानी जाए तो करीब 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इंसेट
एचएमपी की नहीं है मंजूरी
गुभाना गांव के खेतों में स्थापित कुंडू प्लांट पर आग लगी। विभागीय अधिकारियों की मानी जाए तो कुंडू प्लांट नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है। पिछले सप्ताह ही प्रदूषण बोर्ड की टीम ने एसडीओ अमित सांगवान के नेतृत्व में निरीक्षण करने के बाद नोटिस भी भेजा है। नोटिस भेजने के बाद भी प्लांट को धड़ल्ले से चलाया गया। प्रदूषण बोर्ड की ओर से नियमों की अवहेलना करने वाले प्लांटों पर कार्रवाई की बात की गई है, लेकिन प्लांट मालिकों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इंसेट
पहले भी हुई हैं घटनाएं
हॉट मिक्स प्लांट पर आगजनी की यह पहली घटना नहीं है बल्कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है। बार-बार हो रही घटनाओं के बाद भी विभागीय कार्रवाई केवल कागजों में ही सिमटकर रह जाती है। ऐसे में गुभाना और माजरी गांव के लोगों में भी रोष देखने को मिल रहा है। दिन के समय भी प्लांट से निकलने वाले धुएं से किसान परेशान रहते हैं।
इंसेट
पांच को भेजा नोटिस, करेंगे कार्रवाई
22 मार्च को गुभाना गांव में स्थापित प्लांटों का निरीक्षण किया गया। इसमें 5 प्लांट बिना मंजूरी के चलते हुए मिले थे। आगजनी का शिकार हुए कुंडू प्लांट्स के पास भी कोई अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में विभागीय तौर पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्लांट का एक बार फिर से निरीक्षण किया जाएगा ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ न हो सके। इसके अतिरिक्त मलिक कंस्ट्रेक्शन और कोंपिटेंट कंस्ट्रेक्शन कंपनी के नाम से भी अवैध प्लांट मिले हैं जिन पर सख्त कार्रवाई होगी। - दिनेश यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाया स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें